परिषदीय विद्यालयों को प्राप्त वित्तीय वर्ष 2018- 19 2019-20 और 2020- 21 में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट की धनराशि की मद बार खर्च की वॉल पेंटिंग कराए जाने के संबंध में आदेश हुआ जारी
1. पेन्टिंग कार्य हेतु विद्यालय भवन के ऐसी दीवार का चयन किया जाये, जो जनसामान्य हेतु प्रथम दृष्ट्या दृश्यमान हो।
2. पेन्टिंग का कार्य 1.8 मीटर( 6 फिट) ऊँची एवं 1.5 मीटर (5 फिट ) चौड़ी हो तथा उसकी ऊँचाई भूमि तल से कम से कम 600 मिमी0 (2 फिट) हो।
4. समतल बनाये गये भाग पर 02 कोट में पीले रंग के सिन्थेटिक इनेमल पेन्ट से पेन्ट किया जायेगा। साथ ही लाल रंग के सिन्थेटिक एनिमल पेन्ट से वॉल पेन्टिंग का 2 इंच मोटा किनारा बनाया जायेगा।
5. वॉल पेन्टिंग में लिखने का कार्य काले रंग के सिन्थेटिक इनेमल पेन्ट से संलग्न प्रारूप के अनुसार कराया जायेगा।
उपरोक्तानुसार कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट से सम्बन्धित वर्षवार एवं मदवार व्यय विवरण से सम्बन्धित पेन्टिंग का कार्य अनिवार्य रूप से 25 दिसम्बर, 2020 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यालय हेतु उपलब्ध करायी गयी धनराशि की पारदर्शिता परिलक्षित हो। संलग्नकः उक्तवत्।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें