सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

समायोजन मुद्दे से सम्बंधित स्पेशल अपील 398/2026 में आज हुई सुनवाई के प्रमुख बिंदु

समायोजन मुद्दे से सम्बंधित स्पेशल अपील 398/2026 में आज हुई सुनवाई के प्रमुख बिंदु -  1- सभी सरप्लस शिक्षकों को आपत्ति हेतु 27 जुलाई का समय दिया गया | 2- आपत्ति सर्वप्रथम निर्धारित प्रारूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्यावेदन के माध्यम से देनी हैं जिसकी रिसीविंग वो आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएंगे| 3- उक्त प्रत्यावेदन को BSA द्वारा एक सप्ताह के अंदर सचिव बेसिक शिक्षा को अग्रसारित करेंगे |  4- उक्त के बाद शिक्षक स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी बात न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं | 5- सचिव 10 अगस्त तक जिलेवार आपत्तियों को माननीय न्यायालय के समक्ष रखेंगे |  5- जिस विद्यालय में पिछले 5 वर्ष में कोई शिक्षक छात्र-शिक्षक अनुपात के विपरीत ट्रांसफर होकर आये हैं वहां FIFO नहीं लागू होगा | *अगली तारीख 5 अगस्त*   अग्रिम सुनवाई तक किसी भी सरप्लस शिक्षक का ट्रांसफर नहीं होगा | 
हाल की पोस्ट

RRB Group-D 2026: Application Status Live

Intra District Transfer Portal पर लॉगिन और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले Intra District Transfer Portal पर जाए 2. होमपेज पर दिए गए Teacher's Login (Samayojan/Transfer) विकल्प पर क्लिक करे 3. अपना मानव संपदा आईडी (EHRMS ID) और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें। 4. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें। 5. डैशबोर्ड के अंदर आपको "Objection/ आपत्ति दर्ज करें" का लिंक दिखाई देगा। 6. वहां अपनी विसंगति या सरप्लस गणना से जुड़ी त्रुटि का विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें।

UP SI/ASI भताः नियुक्ति पत्र की तैयारी !

55,000 शिक्षक भर्तियाँ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का बड़ा अपडेट !

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही विभिन्न शिक्षण स्तरों पर लगभग 55,000 पदो ं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

UP TET Official उत्तर कुंजी जारी

Download here आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियो ं में एवं 04 जुलाई 2026 को प्रथम पाली मे ं सम्पन्न परीक्षा के मास्टर सेट की Provisional उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आज दिनांक 08.07.2026 को चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट  https://www.upessc.net/tetquestionChallenge/Login.aspxपर प्रकाशित की जा रही है। जाता है कि आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन https://www.upessc.net/tetquestionChallenge/Login.aspx के माध्यम से अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन करने के उपरान्त मास्टर सेट की Provisional उत्तरकुंजी के अनुसार मिलान कर लें। यद ि मास्टर सेट की Provisional उत्तरकुंजी पर आपत्ति (यदि कोई हो) हो तो दिनांक 08.07.2026 से दिनांक 14.07.2026 की रात्रि 12 बज े तक आनलाइन आपत्ति दर्ज किया जा सकता है। दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर विचार नही किया जायेगा।

2026 की अवकाश तालिका